फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ससुरालीजनों से पीड़ित युवती ने फांसी लगाकर दी जान

ससुरालीजनों से पीड़ित युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 20 Aug 2018 09:44 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
ससुरालीजनों से पीड़ित युवती ने फांसी लगाकर दी जान
खन्ना (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम मवई खुर्द में एक युवती ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मवई खुर्द निवासी रोशनी (24) पुत्री गया यादव की तीन साल पहले जनपद बांदा के ग्राम गौरी चंदवारा निवासी पंकज यादव के साथ हुई थी। युवती के पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करता था, जिससे वह खासा परेशान रहती थी। आएदिन उत्पीड़न किए जाने से नाराज रोशनी के पिता तीन माह पहले उसे मायके ले आए थे। जहां पर वह परिवार के साथ रह रही थी।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने बताया कि ससुराल से तीन माह पहले बेटी का फोन आने पर उसे मायके ले आए थे लेकिन ससुरालीजनों द्वारा तीन माह बाद भी उसकी कोई खबर नहीं ली। इससे वह खासी आहत थी। सोमवार को परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। तभी रोशनी ने दुपट्टा लट्ठे में बांधकर फांसी पर झूल गई। शाम को परिजन खेत से लौटे तो कमरे में युवती को लटका देख उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुरालीजनों से पीड़ित युवती ने फांसी लगाकर दी जान
-शादी के बाद से प्रताड़ित करता था पति
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed