{"_id":"5cd9bef0bdec2207066c99c5","slug":"11557774064-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से भूसा लेने गई युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेत से भूसा लेने गई युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के एक गांव में खेत से भूसा लेने गई युवती से युवक ने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
थाना कबरई के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती रविवार की शाम खेत से भूसा लेने गई थी। तभी युवक धर्मराज वहां पहुंच गया और युवती को बुरी नियत से पकड़ लिया। शोर शराबा मचाने पर महिला का मुंह दबाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी घटना के विषय में किसी से कुछ बताने पर अंजाम बुरा होने की धमकी देता हुआ चला गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। तब परिजन पीड़िता के साथ थाना कबरई पहुंचे और तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी धर्मराज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कबरई अशोक कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।