फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दूसरी शादी रचाने का विरोध करने पर मां-बेटी समेत तीन को पीटा

दूसरी शादी रचाने का विरोध करने पर मां-बेटी समेत तीन को पीटा

Sun, 17 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
दूसरी शादी रचाने का विरोध करने पर मां-बेटी समेत तीन को पीटा
ाीनगर महोबा। पति की मौत के बाद वेवा महिला से दो माह पहले कोर्ट मैरिज करने वाले युवक के दूसरी शादी करने की भनक लगने पर महिला अपनी मां और भाई के साथ युवक के घर विरोध करने पहुंची तो युवक के परिजनों ने तीनों के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाना श्रीनगर में सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के ग्राम सेलामाफ निवासी माया पत्नी हरगोविंदी के पति की आठ वर्ष पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद चार बच्चों के भरण पोषण के लिए महिला दिल्ली मेहनत मजदूरी के लिए चली गई। वहां गांव के ही हरगोविंद से उसका संपर्क हो गया। दो माह पहले सात अप्रैल को दोनों ने दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली और साथ साथ रहने लगे। कुछ दिन पहले दोनों अपने अपने घर आ गए थे। रविवार को महिला माया को भनक लगी कि हरगोविंद दूसरी शादी रचा रहा है और 19 जून को बारात बांदा जिले के ग्राम महूटा जा रही है। इस बात की जानकारी होने पर माया अपनी मां शांति और भाई राकेश के साथ रविवार को युवक के घर पहुंच गई और दूसरी शादी रचाने का विरोध किया। इस पर युवक के परिजनों ने तीनों को पीटकर घायल कर दिया। तब पीड़िता माया ने परिजनों के साथ थाना श्रीनगर पहुंच घटना की तहरीर सौंपी और शादी रुकवाते हुए कार्रवाई की मांग की। महिला ने कोर्ट मैरिज के कागजात भी पुलिस को दिखाए। उधर थानाध्यक्ष वीरप्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी शादी रचाने का विरोध करने पर मां-बेटी समेत तीन को पीटा
-महिला से दो माह पहले कोर्ट मैरिज के बाद दूसरी शादी रचा रहा युवक -तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed