फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   विवाद में दबंगों ने दंपति समेत तीन को पीटकर किया घायल

विवाद में दबंगों ने दंपति समेत तीन को पीटकर किया घायल

Wed, 30 Jan 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
विवाद में दबंगों ने दंपति समेत तीन को पीटकर किया घायल
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दंपति समेत तीन को पीट दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी इंद्रानी पत्नी नंदी प्रजापति मंगलवार शाम शौच के लिए खेत पर जा रही थी। रास्ते में कुत्ते के भौंकने पर उसने पत्थर उठाकर मार दिया।
विज्ञापन


पत्थर पड़ोसी परमलाल के गेट पर लगने से कहासुनी हो गई। गालीगलौज का विरोध करने पर पिता-पुत्रों ने इंद्रानी को पीट दिया। शोर सुनकर दौड़े पति को भी दबंगों ने पीट दिया। पीड़ित दंपति ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परमलाल व उसके बेटे वीरेंद्र और भवानीदीन के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की। उधर, कोतवाली क्षेत्र के टीकामऊ गांव गेंदारानी पत्नी नारायणदास खेत में चारा काट रही थी। तभी पड़ोसी से किसी बात पर विवाद हो गया। इसपर पड़ोसी दबंग प्रेम पटेल ने मारपीट कर दी।


जिससे महिला घायल हो गई। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रेम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। घायल महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

दबंगों ने दंपति समेत तीन को पीटा
तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed