{"_id":"5bdf1faebdec22697e53967d","slug":"111541349294-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विद्युत चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपहाड़ी में चेकिंग के दौरान सात उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपयोग करते पकड़े जाने पर उनके खिलाफ शहर कोतवाली में बिजली चोरील का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विद्युत उपकेंद्र पठारोड के टीजी टू अधिकारी जीतेंद्र कुमार ने टीम के साथ ग्राम शाहपहाड़ी में बिजली चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उपभोक्ताओं के मीटर व बिल चेक किए गए। बड़े बकाएदारों के पूर्व में काटे गए कनेक्शन जुड़े मिले जबकि उनके द्वारा बिल जमा नहीं किया गया। इस पर टीम ने रामप्रसाद कुशवाहा, भागीरथ, हरिचरन अहिरवार, ठाकुरदास, महेश, कुंवरशाह व मूलचंद्र के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सघन चेकिंग अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा।