फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   योजनाओं के नाम पर किसान से दो लाख रुपए हड़पे

योजनाओं के नाम पर किसान से दो लाख रुपए हड़पे

Sat, 07 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
योजनाओं के नाम पर किसान से दो लाख रुपए हड़पे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महोबा। भूमि संरक्षण इकाई कुलपहाड़ में योजनाओं के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी हैं। एसबीआई जैतपुर में किसान के खाते से पैसा निकलवाते कर्मचारी के पकड़े जाने के बाद आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को एक किसान ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर भूमि संरक्षण विभाग के कर्मचारी द्वारा दो लाख रुपए हड़पे जाने का आरोप लगाया है। डीएम ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।


तहसील कुलपहाड़ के ग्राम कुड़ई निवासी गुलखाई पुत्र मतैया ने जिलाधिकारी सहदेव को सौंपे नोटरी शपथ पत्र में बताया कि उसके पिता मतैया को भूमि संरक्षण इकाई कुलपहाड़ द्वारा भूसा घर निर्माण के लिए दो लाख, बकरी पालन और भैंस पालन के लिए 25000 व पौधरोपण के लिए 16500 रुपए खाते में भेजे गए थे। आरोप लगाया कि तीन से पांच मार्च के बीच भूमि संरक्षण इकाई में तैनात कर्मचारी देवीशरण ने विभाग में पैसा जमा करने की बता कहते हुए डेढ़ लाख रुपए निकलवा लिए।
विज्ञापन


शपथ पत्र में बताया कि इससे पहले गाय पालन और बकरी पालन व पौधरोपण के 47 हजार रुपए ले चुका है। बताया कि कर्मचारी उसे अपने साथ बैंक ले जाता रहा और पैसे निकालता रहा। भूसा घर के नाम पर आए रुपये हड़प गया और निर्माण नही कराया। बताया जाता है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भूमि संरक्षण विभाग में भ्रष्टाचार की तमाम शिकायतें हो चुकी हैं। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- भूमि संरक्षण विभाग का एक और कारनामा उजागर
- विभाग में हुए भ्रष्टाचार की खुलने लगीं परतें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed