फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   One killed, six injured in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, छह घायल

Mon, 12 Feb 2018 10:43 PM IST
mahoba
mahoba Updated Mon, 12 Feb 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
अजनर/महोबा।
विज्ञापन

 जिले में अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस और 100 डायल गाड़ी से जिला अस्पताल भेजा गया। एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।

सोमवार को कीरतपुरा नौगांव निवासी रवि (22) पुत्र जमुना बाइक से कुलपहाड़ की ओर जा रहा था। तभी अजनर निवासी हरगोविंद (25) पुत्र किशोरी की बाइक  गांव के लिंक रोड पर नौगांव की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में हरगोविंद की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी जैतपुर भेजा गया। जहां से घायल रवि और मुन्ना की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डाक्टरों ने मुन्ना की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कालेज झांसी भेज दिया। पुलिस ने मृतक हरगोविंद का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास खंड जैतपुर के अमानपुरा निवासी नूर मोहम्मद व बेलाताल निवासी अनिल कुमार बाइक से महोबा की तरफ जा रहे थे। तभी अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक गिर गई। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इसी तरफ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चुरवरा निवासी जितेंद्र (24) पुत्र देवीदीन बाइक से महोबा जा रहा था। तभी खड़े टेंपो से टकराकर गिर गया और घायल हो गया। समद नगर निवासी अनुसुइया छत पर चढ़ते समय जीने से गिर कर घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed