{"_id":"60dcb0b88ebc3e30de198fce","slug":"crime-video-viral-mahoba-news-mahoba-news-knp6373284127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मांगते ऑडियो वायरल मामले में सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मांगते ऑडियो वायरल मामले में सिपाही निलंबित
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। पुन्नियां गांव में थाना खरेला पुलिस द्वारा पांच हजार रुपये लिए जाने व थाने के दीवान का 500 रुपये रिश्वत मांगते ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ चरखारी उमेश चंद्र को सौंपी गई है।
पुन्नियां गांव निवासी श्याम बाबू श्रीवास ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र में बताया था कि उसके भाई पप्पू की पुत्री की 30 अप्रैल को शादी थी। जिसमें वह शामिल होने गया था। जहां बहन शिववती से विवाद हो गया। जिसके आधार पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की। रिपोर्ट लिखने के नाम पर तैनात सिपाही ने पांच हजार रुपये ले लिए। इसके बाद दीवान ने भी 500 रुपये लिए। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खरेला थाने में तैनात सिपाही शिवनारायण पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जब एक अन्य सिपाही पर आरोप की जांच क्षेत्राधिकारी चरखारी को सौंपी गई है। एसपी की इस कार्रवाई से पीड़ितों से सुविधा शुल्क लेने वालों में खलबली मची है।