फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

Mahoba News: अलाव तापते वृद्घा की जलकर मौत

Sat, 28 Jan 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
crime
मृतिका सुमित्रा की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। कैमाहा मौजा में खेत पर बने मकान में अलाव तापते समय आग की चपेट में आने से वृद्धा की जलकर मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

भैरोगंज निवासी सुमित्रा के पति फूला अनुरागी की तीन साल पहले मौत हो गई थी। सुमिता अपने दो पुत्र कालीचरण और कट्टा के साथ रहकर खेती-किसानी का काम करती थी। गुरुवार की रात ठंड अधिक होने के चलते सुमित्रा (67) खेत पर बने मकान के बाहर अलाव ताप रही थी। तभी साड़ी में आग लग गई। चीख-पुकार मचाने पर आस-पास खेतों में मौजूद किसान दौड़ पड़े और किसी तरह आग पर काबू पाया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही घर ले गए। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवस्वरूप सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। परिजनों ने किसी तरह की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed