फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

महोबाः खड़े डंपर से टकराया ट्रक, चालक की मौत

Sun, 07 Aug 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
महोबा/खन्ना। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में एक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से भिड़ गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जनपद आगरा से लोहे के एंगल लादकर एक ट्रक शुक्रवार की रात चित्रकूट जा रहा था। एक्सप्रेसवे पर खन्ना टोल प्लाजा के पास एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त डंपर खड़ा था। इसी डंपर में पीछे से ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर घायल हो गए॥ पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने ट्रक चालक उरई जनपद के राजेंद्र नगर निवासी रामअवतार (34) को मृत घोषित कर दिया जबकि परिचालक जालौन जनपद के इटारसी निवासी गोलू (22) का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रक में लदे एंगल सड़क पर बिखर गए। जिससे एक घंटे आवागमन प्रभावित रहा। बाद में क्रेन से ट्रक व एंगल अलग कराए गए। तब यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

दूसरी घटना में जनपद हमीरपुर के लदार गांव निवासी हरीकिशन (50) अपनी रिश्तेदारी में थाना खन्ना के चिचारा गांव आया था। घर वापस लौटते समय हाईवे पर पावर हाउस खन्ना के पास ट्रक टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे हरीकिशन की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक की पत्नी शीला, पुत्री रेशमा, अनीसा, अनन्या, ऋतिका व पुत्र रीतेश का रो-रोकर बुुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed