फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

सड़क हादसे में क्रशर मालिक की मौत

Tue, 21 Jun 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime
मृतक अरुणेंद्र त्रिपाठी की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर बरीपुरा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार क्रशर मालिक की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर के सिंचाई कॉलोनी निवासी अरुणेंद्र कुमार त्रिपाठी (64) ने एसबीआई छतरपुर से प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्ष 2020 में कबरई पत्थर मंडी के पहरा में क्रशर प्लांट लगाया था। दो साल से क्रशर मंडी में मंदी होने के चलते वह अपना प्लांट अभी तक शुरू नहीं कर सके थे। रविवार को अरुणेंद्र छतरपुर से बाइक से प्लांट देखने आए थे। देर शाम वापस लौटते समय हाईवे पर बरीपुरा गांव के समीप अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। गंभीर रूप से घायल क्रशर मालिक को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्रशर कारोबारियों में शोक की लहर दौड़ गई। क्रशर यूनियन के अध्यक्ष बालकिशोर द्विवेदी, देवेंद्र मिश्र, रूपेंद्र सिंह, सत्येंद्र अग्निहोत्री, महेश तिवारी, अकील अहमद ने शोक सभा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed