{"_id":"6297ac230a210c1b725b204e","slug":"crime-mahoba-news-knp7001069168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले की रिपोर्ट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले की रिपोर्ट, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/चरखारी। बम्हौरीकलां मौजा में खेत की नाप कराते समय किसान पर फायरिंग करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी दोनाली बंदूक व सात कारतूस बरामद किए हैं।
मलकपुरा निवासी सत्यप्रकाश चतुर्वेदी ने कोतवाली चरखारी में तहरीर देकर बताया कि बम्हौरीकलां मौजा में उसका खेत है। मंगलवार को भूमि की पैमाइश करने के लिए तीन लेखपालों सतीश तिवारी, शेख शहीम व लोकेंद्र सिंह की टीम गई थी। पैमाइश के बाद लेखपालों की टीम लिखापढ़ी कर रही थी। तभी मिलकीपुरा निवासी समीम अहमद अपनी दोनाली बंदूक लेकर वहां पहुंच गया और सत्यप्रकाश पर फायर कर दिया था। गोली उसकी कनपटी के बगल से निकल गई थी।
दूसरा फायर झोंकने के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बंदूक छीन ली थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने समीम अहमद के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बंदूक व कारतूस बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी उमापति मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।