फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

किशोरी से दुष्कर्म, गर्भ ठहरा, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 28 May 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
कबरई (महोबा)। कबरई के एक मोहल्ले में किशोरी के साथ उसके ही घर में रहने वाले एक युवक ने कई दिन तक दुष्कर्म किया। गर्भ ठहरने पर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़िता ने डीएम व एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर 23 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

किशोरी ने एक मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके पिता ने नवंबर 2021 में पिकअप गाड़ी खरीदी थी। इसे चलाने के लिए हमीरपुर जनपद निवासी अनुज सिंह को रखा था। अनुज सिंह उसके घर में ही रहता था। आरोप है कि जनवरी माह में उसके परिजन किसी काम से बाहर चले गए। तभी उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। गर्भ ठहरने पर किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना बताई। आरोप है कि अनुज सिंह उसका मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये छीन ले गया। इसमें अनुज सिंह के ऑडियो व वीडियो थे।
विज्ञापन

एसपी सुधा सिंह के आदेश पर पुलिस ने अनुज के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है पुलिस ने तहरीर बदलवाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री समेत पुलिस महानिदेशक से की है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed