{"_id":"6272bfea5c30574198381fcb","slug":"crime-mahoba-news-knp694923696","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से मना करने पर लड़की के परिजनों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से मना करने पर लड़की के परिजनों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/चरखारी। बेटी के लिए लड़का देखने और कुछ कमी होने पर शादी से इनकार से नाराज युवक ने साथियों के साथ लड़की पक्ष के घर पहुंच जमकर उत्पात मचाया। घर में घुसकर परिवार के पांच सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नरेड़ी गांव निवासी मंगल अपनी पत्नी रामकुंवर के साथ दो माह पहले बेटी के रिश्ते के लिए थाना पनवाड़ी के भरवारा गांव गया था। वर पक्ष के लोगों से बातचीत हुई और युवक की शैक्षिक योग्यता व काम के विषय में जानकारी ली। घर लौटने के बाद लड़की के माता-पिता ने शादी करने से मना कर दिया। इसी खुन्नस को लेकर युवक बाइकों से अपने साथियों के साथ देर शाम लड़की पक्ष के घर पहुंच गया और हंगामा किया। मंगल, उसकी पत्नी रामकुंवर, बेटी भावना, दो पुत्र कृष्ण कुमार व हरीश्चंद्र के साथ मारपीट की। सभी को चोटें आईं। मंगल व रामकुंवर की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। कोतवाली प्रभारी चरखारी उमापति मिश्रा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार दीपक समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।