फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

आय से अधिक मिली दरोगा की संपत्ति, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Mar 2022 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
crime
महोबा। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मौत के मामले में भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के चेहरे बेनकाब हो रहे हैं। अब आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक और एसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ ने शहर कोतवाली में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कराया है। एसआई पर आय से 4.36 लाख की संपत्ति अधिक मिलने की पुष्टि हुई है। इससे पहले दो सिपाही व सेवानिवृत्त एसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया था। आठ सितंबर को इंद्रकांत के गले में गोली लग गई थी और 13 सितंबर को उनकी मौत हो गई थी। इस मामले की जांच एसआईटी ने की थी। जांच में मामला आत्महत्या के लिए उकसाने व भ्रष्टाचार का पाया गया था। तब तत्कालीन एसपी, थानाध्यक्ष कबरई देवेंद्र शुक्ला, व्यापारी सुरेश सोनी व ब्रह्मदत्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसआईटी की रिपोर्ट में संस्तुति के बाद सिपाही अरुण यादव का नाम बढ़ाया गया था। इसके बाद सिपाही सूरज यादव व सेवानिवृत्त एसआई सुरेंद्र नारायण द्विवेदी के खिलाफ भी भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ इकाई के निरीक्षक प्रवीण ने शहर कोतवाली में एसआई विजय कुमार द्विवेदी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कराया। वर्ष 2019 व 2020 में महोबा में तैनाती के दौरान वैध स्त्रोतों से अर्जित की गई आय के सापेक्ष 4.36 लाख की संपत्ति अधिक मिली। वर्तमान में एसआई जनपद महाराजगंज के फरेंदा कोतवाली में तैनात है। एसआई जोनिहा थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर का मूल निवासी है। कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed