फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

कोरोना से तीन गुना ज्यादा सड़क हादसों में मौतें

Sat, 05 Mar 2022 07:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 07:19 PM IST
विज्ञापन
crime
महोबा। कोरोना से हुई मौतों ने जिले के लोगों को हिलाकर रख दिया था। अभी भी भय ऐसा है कि इससे बड़ी कोई आपदा ही नहीं मगर चौंकाने वाली हकीकत ये है कि इससे कहीं अधिक मौतें सड़क हादसों में हो रही हैं। बावजूद इसके हादसे रोकने के इंतजामों पर किसी की नजर नहीं है। आंकड़े बताते हैं कि कोविड -19 के जनवरी 2020 से मार्च 2022 तक के संक्रमण में 88 मौतें हुईं। इन्हीं दो वर्षों में सड़क हादसों में 257 लोगों ने जान गंवा दी है। हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या तीन गुना है। महामारी से बड़ा संकट बने इन सड़क हादसों को रोकने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं दिख रहे। जनता को इसके लिए खुद ही सतर्क होना जरूरी है। यातायात माह में पुलिस भी महज औपचारिकता पूरी कर लेती है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं पर एक नजर
वर्ष घटनाएं मृतक घायल
2020 217 111 225
2021 216 125 226
2022 (अब तक) 34 21 34
कुल- 467 257 485
कोरोना संक्रमण की स्थिति
वर्ष मृतकों की संख्या
2020 12
2021 74
2022 (अब तक) 02
मामला- एक।
24 फरवरी को झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर तेली पहाड़ी के पास सड़क में गड्ढा में बाइक से उछलकर महिला जामवती (30) के सिर पर गहरी चोट आ गई थी। ग्वालियर में 27 फरवरी को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मामला- दो।
शुक्रवार को मुस्करा खरेला मार्ग पर बाइक से अपने घर जा रही कुआ गांव निवासी प्रतीक्षा को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए हाइवे के किनारे अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा। डीएम के साथ जिला स्तरीय बैठक में भी सड़क हादसों पर नियंत्रण को लेकर चर्चा की जाएगी। आमजन को भी सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करना चाहिए।
-एनपी वर्मा, हाइवे सिटी प्रोजेक्ट मैनेजर पीएनसी
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed