{"_id":"62161a7c90db194d0a116a68","slug":"crime-mahoba-news-knp682062320","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज न होने पर थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दर्ज न होने पर थाने में हंगामा
विज्ञापन
कबरई थाने में जुटी परिजनों व ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। मकरबई गांव में ढाई माह से लापता आठवीं के छात्र का कंकाल कुएं से बरामद होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। रिपोर्ट दर्ज न होने से गुस्साए परिजनों ने बुधवार को थाने में हंगामा किया। पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया।
मकरबई गांव निवासी प्रताप अहिरवार कस्बा कबरई में रहता था। चार दिसंबर 2021 को वह परिवार सहित गांव गया था। आठ दिसंबर को उसका बड़ा पुत्र नीरज (14) घर के दरवाजे से लापता हो गया था। मंगलवार सुबह नीरज का कंकाल गांव के बाहर स्थित कुएं में मिला था। परिजनों ने मृतक के कपड़ों और जूतों से शिनाख्त की थी। बुधवार दोपहर परिजन व 50 से अधिक ग्रामीण थाने पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
मृतक के बाबा प्यारेलाल ने गांव के ही चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। इसमें नाती को अगवाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि परिजनों ने मृतक की शिनाख्त जूतों व कपड़ों से की है। डीएनए परीक्षण के बाद ही आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।