फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

आत्महत्या के लिए उकसाने में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Wed, 26 Jan 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
महोबा। थाना महोबकंठ के एक गांव में चार दिन पहले छेड़छाड़ व पुलिस के कार्रवाई न करने से आहत युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति व उसके दो बेटों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में आरोपी पिता व एक बेटा फरार चल रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने शोहदे की छेड़छाड़ और पुलिस के कार्रवाई न किए जाने से आहत होकर 21 जनवरी को घर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। पिता का आरोप था कि एक माह से गांव का युवक उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। आरोपी के परिजनों ने उलहना देने पर उन लोगों को धमकाया था। पुलिस ने दो बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। युवती के आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी उदयभान, उसके भाई करन व पिता मिहीलाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व धमकी की धारा में मामला दर्ज किया था। मुख्य आरोपी उदयभान को पुलिस ने दो दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि मंगलवार को आरोपी मिहीलाल व उसके बेटे करन को महोबकंठ टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दोपहर बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed