{"_id":"619694b8d97a9d68a243245b","slug":"crime-mahoba-news-knp6647724146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना (महोबा)। कस्बे के बस स्टैंड स्थित मोबाइल की दुकान से बुधवार की रात चोरों ने लैपटॉप समेत लाखों का माल पार कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
खन्ना कस्बा निवासी जीतेंद्र सिंह की बस स्टैंड पर मोबाइल की दुकान है। बुधवार की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोर टीन शेड काटकर दुकान में दाखिल हुए। वहां रखा लैपटॉप, 17 मोबाइल, ई-टाप सिम व मोबाइल समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
गुरुवार की सुबह जीतेंद्र सिंह दुकान पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल चोरी की सूचना खन्ना थाने की पुलिस को दी। उधर, थाना प्रभारी राधेश्याम वर्मा का कहना है कि घटना की तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। वहीं, चोरी की वारदात से आसपास के दुकानदारों में खासा आक्रोश है।