फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

घर में अकेली बालिका से दुष्कर्म

Thu, 21 Oct 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को घर में अकेली अनुसूचित जाति की 12 वर्षीय बालिका से एक युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका की हालत बिगड़ने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। देर शाम घर पहुंची मां को बालिका ने पूरी घटना बताई, तब मां उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखकर झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी बालिका सोमवार को घर में अकेली थी। मां खेत पर काम करने गई थी, पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। दोपहर लगभग तीन बजे गांव का ही कल्लू रैकवार ने घर में घुसकर बालिका से दुष्कर्म किया। मां के खेत से घर लौटने पर बालिका ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर मां उसे सीएचसी लेकर पहुंची। वहां से जिला अस्पताल और बाद में झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। झांसी में बालिका का इलाज हो रहा है। सूचना मिलने पर दिल्ली से लौटे पिता ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर कोतवाली कुलपहाड़ में आरोपी कल्लू रैकवार के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, धमकी, एससीएसटी एक्ट व पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोतवाल महेेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना सोमवार की है। बुधवार की रात तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, एएसपी आरके गौतम ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed