फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटैज, आज दर्ज होंगे बयान

Tue, 05 Oct 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
महोबा। शहर के संत जोसफ्स कॉलेज में शिक्षक द्वारा कक्षा नौवीं की छात्रा का मुंह दबाकर तीसरी मंजिल में ले जाने और छात्रा के अचेत होने की घटना के बाद छात्र-छात्राओं के अभिभावकों में दहशत रही।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने कॉलेज पहुंच सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें शिक्षक व छात्रा सीढ़ियों से आते-जाते नजर आ रहे हैं लेकिन पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिला। बुधवार को पीड़िता के 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि संत जोसफ्स कॉलेज में कक्षा नौवीं की छात्रा सोमवार को तीसरी मंजिल की लाइब्रेरी में अचेत अवस्था में मिली थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों व शिक्षकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। छात्रा के होश में आने पर उसने कॉलेज के शिक्षक सौरभ पर मुंह दबाकर तीसरी मंजिल में ले जाने और गला दबाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed