फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

चोरों ने मकान से नगदी समेत दो लाख के जेवरात उड़ाए

Thu, 01 Apr 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
crime
कनकुआं (महोबा)। महोबकंठ थाना क्षेत्र के चमर्रा गांव में बुधवार की रात किसान के घर से चोर 30 हजार रुपये नगद और लगभग पौने दो लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। आंगन में सो रहे घर वालों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

चमर्रा गांव निवासी राजू अहिरवार व उनके परिवार के लोग बुधवार की रात खाना खाने के बाद आंगन में सो गए। रात में किसी समय चोर दीवार फांद कर घर में घुसे। कमरे का ताला तोड़कर गोदरेज अलमारी का लाकर तोड़कर 30 हजार रुपये नगद और 1.70 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए। गुरुवार की सुबह परिजनों के जागने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महोबकंठ लाखन सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, खैरोकलां गांव में श्रीराम नायक के मकान में घुसे चोरों की आहट पाकर परिजन जाग गए। शोर मचाने पर चोर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि इससे पहले छितरवारा व लिलवां गांव में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक का भी खुुलासा नहीं कर सकी है। इसको लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed