{"_id":"5f60eb668ebc3e56667ec2dd","slug":"crime-mahoba-news-knp582825420","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रकांत हत्याकांड के दो अभियुक्तों के सरेंडर होने से सारा दिन चर्चाओं का बाजार रहा गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रकांत हत्याकांड के दो अभियुक्तों के सरेंडर होने से सारा दिन चर्चाओं का बाजार रहा गर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत हत्याकांड में नामजद दो आरोपियों के मंगलवार को सरेंडर करने की चर्चाओं का बाजार सारा दिन गर्म रहा। जिसे लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगाते रहे। कोई थाने में तो कोई अदालत में सरेंडर होने की बात करता रहा। एक आरोपी के भाई ने भी हाजिर होने की बात तो बताई लेकिन अदालत में हाजिर हुआ या थाने में इस बावत वह कुछ भी नहीं बता सका। उधर, पुलिस अधिकारी भी थाने में हाजिर होने की बात से इंकार कर रहे हैं।
एक सप्ताह पहले क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई रविकांत त्रिपाठी ने थाना कबरई में तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार, तत्कालीन एसओ देवेंद्र शुक्ला के अलावा सुरेश सोनी और ब्रह्मदत्त सहित अधीनस्थ कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराई थी।
मंगलवार को आरोपी सुरेश सोनी समेत दो नामजद के हाजिर होने की सुबह से ही चर्चा शुरू हो गई। सुरेश सोनी के भाई कैलाश सोनी ने बताया कि मैसेज आया है। कि सुरेश ने सरेंडर कर दिया है। उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर राजकुमार पांडेय ने किसी भी अभियुक्त के हाजिर होने की बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अफवाह है। कोई भी अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ है।