फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime,mahoba,dead

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 11 Aug 2021 05:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
crime,mahoba,dead
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर कैमाहा बॉर्डर के समीप कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, उसका भाई गंभीर घायल हो गया। चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला। सीमा विवाद के चलते एक घंटे तक किसी थाने की पुलिस नहीं पहुंची। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने से जान चली गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी संतोष रैक्वार (30) व उसका छोटा भाई कामता रैक्वार (26) पठा रोड पर मिठाई की दुकान किए हैं। बुधवार को दोनों भाई खोया लेने जनपद छतरपुर गए थे। लौटते समय कैमाहा बॉर्डर के समीप महोबा की ओर से जा रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे संतोष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, कामता गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

कंटेनर चालक फरार हो गया। श्रीनगर थाना व मध्यप्रदेश के गढ़ी मलहरा थाना पुलिस सीमा विवाद के चलते एक घंटे तक नहीं पहुंची। बाद में थानाध्यक्ष श्रीनगर अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर गढ़ी मलहरा थाने की पुलिस को बुलाया। दुर्घटना मध्यप्रदेश की सीमा में होने के चलते वहां की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक की पत्नी मंजू व मासूम पुत्र प्रिंस व उत्तम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed