{"_id":"61279a118ebc3e79da5681fd","slug":"crime-mahoba-arrest-mahoba-news-knp6482820152","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
रक्षाबंधन पर्व के दिन चितहरी निवासी कल्लू अपनी बहन हीरा को लेकर बाइक से महोबा आ रहा था। तभी शाहपहाड़ी के आगे बाइक सवारों ने हीरा के गले से मंगलसूत्र छीन लिया था और फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
गुरुवार को कोतवाल बलराम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एसआई आनंद कुमार ने लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी रामबरन सिंह तोमर व कपिल चतुर्वेदी निवासी कस्बा बारीगढ़ मध्यप्रदेश को पुलिस लाइन रोड से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व लूटा गया मंगलसूत्र बरामद किया गया। (संवाद)