{"_id":"60e1e6708ebc3ebf5a00b0c1","slug":"crime-accident-dead-mahoba-news-mahoba-news-knp6382547117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर खदान में गिरा लोडर, चालक व हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर खदान में गिरा लोडर, चालक व हेल्पर की मौत
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के बूढ़ी गौहारी गांव में स्थित सांई ग्रेनाइट क्रशर प्लांट में वाहनों के चढ़ने के लिए डग का रास्ता बनाते समय लोडर असंतुलित होकर 200 फीट गहरी पत्थर खदान में गिर गया। हादसे में लोडर चालक व हेल्पर की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने लोडर में दबे शवों को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
कस्बा के विशालनगर निवासी जमील का भूरा (30) र्साइं ग्रेनाइट क्रशर प्लांट में लोडर चलाता था। रविवार की देर शाम वह जनपद हमीरपुर के बिहूनी गांव निवासी हेल्पर हसन (19) के साथ क्रशर डग का रास्ता बना रहा था। अचानक लोडर का संतुलन बिगड़ जाने से क्रशर प्लांट के बगल में स्थित बूढ़ी गौहारी पहाड़ की 200 फीट गहरी खदान में लोडर गिर गया।
दुर्घटना के बाद क्रशर में काम कर रहे श्रमिकों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना तत्काल थाना कबरई पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से लोडर में दबे चालक व हेल्पर को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने किसी प्रकार की तहरीर थाने में नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।