फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Crash program of planting an impressive debut

पौधरोपण महाअभियान का शानदार आगाज

Mon, 11 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Mon, 11 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Crash program of planting an impressive debut
पौधरोपण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी के तहत प्रदेश में पांच करोड़ पौधे लगाकर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के महाअभियान का सोमवार को शानदार आगाज हुआ। डीएम और एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ पालीटेक्निक परिसर में पौधे रोपित कर अभियान की शुरूआत की। इस महाअभियान में सैकड़ों की संख्या में मनरेगा श्रमिकों को लगाया गया है।
विज्ञापन


जिले में वन महोत्सव अभियान के तहत आठ लाख 23 हजार 625 पौधे लगाए जाने थे। जिसे लेकर प्रशासन व वन विभाग ने सभी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली थी। सोमवार को सुबह 10 बजे महाअभियान का शुभारंभ हुआ। डीएम वीरेश्वर सिंह और एसपी गौरव सिंह के साथ प्रभागीय वनाधिकारी रमेश चंद्र और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव ने भी पौधे रोपित किए। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया पालीटेक्निक परिसर में 3125 पौधे लगाए जाएंगे। जिले के 97 स्थानों पर 1466.99 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पौधरोपण होगा। कार्य के मूल्यांकन के लिए बाहर से टीमें आई है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया पर्यावरण संरक्षण के लिए हरियाली बढ़ाने की आवश्यकता है। इस मौके पर जिलाजज वीके सिंह, सीडीओ अखिलेश प्रताप सिंह, सीएमओ डा. एसके वार्ष्णेय, परियोजना निदेशक श्रीकृष्ण पांडेय, जिला विकास अधिकारी विनय तिवारी, जिला सूचना अधिकारी राम मनोहर त्रिपाठी, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी आदि रहे। जिले के सभी ब्लाकों में भी सीनियर जोनल मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पौधरोपण शुरू किया गया। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक चरखारी के दयालपुरा ग्राम से एसडीएम प्रबुद्ध सिंह और रैंजर कमला प्रसाद ने अभियान शुरू किया। वन रेंज लिपिक शकील अहमद और वन विभाग टीम निगरानी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डा. उमाशंकर त्रिपाठी, प्रो. एफ रहमान, प्रो. आरके अरून, डा. मीरापाल, मधुवाला सरोजनी, डा. एलसी अनुरागी की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। इसी तरह राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र अनुरागी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। प्राथमिक विद्यालय रहेलिया, शाहपहाड़ी और कुम्हडौरा में बीएसए रामेश्वर पाल की मौजूदगी में पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed