कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी का उत्पीड़न कर घर से बाहर
चरखारी
कस्बे की उमादेवी की शादी अप्रैल 2012 में कोतवाली चरखारी के रैपुरा गांव
निवासी कुंवर लाल से हुई थी। आरोप है कि शादी के एक साल बाद ही पति
कुंवरलाल ने अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग की। न लाने पर पिटाई की और घर
से निकाल दिया।
पीड़िता ने घटना की तहरीर
वर्ष 2013 में कोतवाली चरखारी में दी थी, पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।
इस पर महिला ने उत्पीड़न की रजिस्टर्ड तहरीर एसपी को भेजी, लेकिन पुलिस ने
रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। थक हारकर महिला ने सिविल जज जूनियर डिवीजन
चरखारी की अदालत में वाद दायर किया।
कोर्ट ने शनिवार को पति कुंवर
लाल सास भवनिया, जेठ रामलाल, जेठानी सालटवाली सहित 6 लोगों के खिलाफ दहेज
उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। रविवार को कोतवाली प्रभारी
चरखारी ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।