फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Corona patients are getting benefit of Ayushman scheme in mahoba

महोबा: कोरोना मरीजों को मिल रहा आयुष्मान योजना का लाभ

Mon, 17 Aug 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Corona patients are getting benefit of Ayushman scheme in mahoba
कोरोना पॉजिटिव मरीज का चेकअप करते डॉक्टर - फोटो : MAHOBA
महोबा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) का लाभ कोरोना मरीज भी ले सकते हैं। इस योजना के तहत छह संक्रमितों को एल-1 समर्पित पनवाड़ी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जिले में आयुष्मान योजना के कुल 65,868 लाभार्थी हैं। जिन लाभार्थियों के पास गोल्डन कार्ड नहीं है, उनके गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके तहत आयुष्मान लाभार्थी निजी अस्पतालों में भी अपना उपचार करा सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन ने बताया कि सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को इसका लाभ दिया जा रहा है। बताया कि जिले में अब तक 353 कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें छह मरीज आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी हैं। ऐसे लोगों को भी चिह्नित किया गया है, जो कोरोना पॉजिटिव होने के साथ-साथ आयुष्मान लाभार्थी हैं। इनके गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

योजना के जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक मोहम्मद साहिल का कहना है कि जिले में 65,868 परिवार लाभ के पात्र हैं। शहरी क्षेत्र में 8,829 परिवार शामिल हैं। इसमें शामिल व्यक्ति को पांच लाख रुपये का बीमा दिया जा रहा है। अभी तक 72,670 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिले में महिला व पुरूष जिला अस्पताल सहित चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को योजना से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. योगिता शर्मा ने बताया कि कोरोना मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर श्रेणी के हिसाब से धनराशि आवंटित की जाती है। जनरल वार्ड में भर्ती होने पर 1,800, एचडीयू वार्ड में 2,700, आईसीयू में 3,600 और आईसीयू विद वेंटीलेटर में भर्ती होने पर 4,500 रुपये प्रति मरीज क्लेम अस्पताल प्रशासन को दिया जाता है। उन्होंने बताया कि अभी तक आयुष्मान भारत के करीब 250 लाभार्थियों का कोरोना टेस्ट हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed