फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   corona

फूल माला व गुलदस्ता देकर विदा किए गए कोरोना योद्धा

Mon, 10 May 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
corona
महोबा। कोविड एल-टू अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने पर माल्यार्पण कर उन्हें घर भेजा गया। कोरोना बीमारी से जंग जीतने वालों का हौसला बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह पहल की है। साथ ही उन्हें घर पर भी एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को कोविड अस्पताल में दो कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए। प्रभारी चिकित्सक डॉ.अनुराग पुरवार, डॉ.एसएन सिंह, डॉ. मनीषा त्रिपाठी और जिला सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. दिवाकर प्रताप सिंह ने कोरोना से जंग जीत चुके मनोज राजपूत और कुसुम को फूल माला व गुलदस्ता देकर विदाई दी। मरीजों की देखरेख कर रहीं
विज्ञापन

डॉ.मनीषा ने बताया कि कोरोना संक्रमितों को दवाओं के साथ मानसिक रूप से स्वस्थ करने के लिए रोजाना योग कराया जाता है। वर्तमान समय में श्रीनगर में 31 मरीज भर्ती हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिन्हा ने इस नई पहल पर स्वास्थ्य टीम की सराहना की है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 4005 संक्रमित सामने आए हैं। इसमें 3281 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed