फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   corona

98 कोरोना संक्रमित मिले, संख्या 850 पहुंची

Tue, 27 Apr 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
corona
महोबा। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 98 कोरोना संक्रमित मिले। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 850 पहुंच गई। सीएमओ डॉ. मनोज सिन्हा का कहना है कि संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सभी को कोविड नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में बुधवार को को वृहद वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को 1645 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। इसमें 1287 लोगों की एंटीजन जांच और 358 की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। इसमें से 98 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 66 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा गया। वर्तमान में 467 लोग होम क्वारंटीन हैं। महोबा में बने कोविड एल-टू अस्पताल में 44 व कोविड एल-वन अस्पातल में 23 मरीजों का इलाज हो रहा है। 626 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

उधर, जिले में बुधवार को को वृहद वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग, जिन्होंने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है। वे नजदीकी केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण करा सकते हैं। सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि जिला अस्पताल के एक केंद्र के अलावा बजरिया, भटीपुरा, सीएचसी चरखारी, पीएचसी खरेला, गुढ़ा, पनवाड़ी, जखा, टोलापांतर, जैतपुर, अजनर, कुलपहाड़, कबरई, श्रीनगर, बिलरही व सुकौरा में कोरोना टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed