फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   corona

रोजाना बढ़ रहे कोरोना संक्रमित, लोग लापरवाह

Sun, 11 Apr 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
corona
महोबा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेज हो गई है। शनिवार को इस साल एक दिन में रिकार्ड एक साथ 40 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सप्ताह भर में 79 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 77 पहुंच गई है। इसके बाद भी लोग बचाव के लिए सतर्कता बरतते नहीं दिख रहे हैं। अस्पताल, स्टेशन, बाजार, प्रमुख चौराहों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादातर लोग बिना मास्क लगाए घूमते देखे जा सकते हैं। इक्का दुक्का लोग ही मास्क लगाए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। चार अप्रैल को पांच, पांच अप्रैल को चार, छह अप्रैल को आठ, सात अप्रैल को 12, आठ अप्रैल को 10, नौ अप्रैल को 10 और 10 अप्रैल को 40 संक्रमित पाए गए हैं। इसके बावजूद लोग कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य महकमे के अफसरों का कहना है कि यदि एहतियात न बरता गया तो संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। संक्रमितों की संख्या यदि 100 से पार पहुंचने लगी तो जिले में भी नाइट कर्फ्यू लग सकता है। सीएमओ मनोज कान्त सिन्हा का कहना है कि संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए सभी को कोविड नियमों का पालन करना चाहिए। स्वास्थ्य कर्मी भी एहतियात बरत रहे हैं। अस्पताल पहुंच रहे लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, कुलपहाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कोविड एलवन अस्पताल में 12 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। डॉ. मनीष कुमार ने बताया भर्ती मरीजों की निगरानी की जा रही है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही स्वास्थ्यकर्मी कक्ष में प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed