फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Construction under PM Awas Yojana is being done in the possession house

कब्जे के मकान में हो रहा पीएम आवास योजना से निर्माण

Thu, 20 Feb 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Construction under PM Awas Yojana is being done in the possession house
महोबा। मोहल्ला कल्याणसागर में दबंगों द्वारा एक मकान में कब्जाकर पीएम आवास योजना के तहत निर्माण कराने का मामला उजागर हुआ है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसडीएम समेत उच्चाधिकारियों से की। इस पर हुई जांच में मामला सही पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कल्याण सागर निवासी शहनाज परवीन पुत्र रफीक ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका मकान नगर पालिका में भवन संख्या 810 में दर्ज है। उसके मकान में दबंग अवैध तरीके से कब्जाकर निर्माण कार्य करा रहे हैं। आरोप लगाया कि दबंगों ने उसके मकान के फर्जी तरीके से भवन संख्या 415 के दस्तावेज लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले लिया। मामले में एसडीएम ने जांच कराई तो भवन संख्या 810 पर निर्माण किया जा रहा था, जो शहनाज परवीन के नाम दर्ज है। दूसरे के मकान में अवैध कब्जाकर पीएम आवास योजना का लाभ लेकर निर्माण कराए जाने के मामले में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के सिविल इंजीनियर सुरजीत ने दस फरवरी को नोटिस जारी किया। जिसमें 15 दिन के अंदर भवन संख्या 415 में ही आवास का निर्माण कराने के निर्देश दिए है। भवन संख्या 415 इंदिरा पत्नी रमजान के नाम दर्ज है। नोटिस में चेतावनी है कि यदि स्वीकृत भवन में ही निर्माण न कराया गया तो योजना के तहत दी गई अनुदान राशि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed