फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Consolidation process against the farmer

चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में आए किसान

Sat, 26 Mar 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 26 Mar 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Consolidation process against the farmer
संबोधित करते किसान नेता - फोटो : अमर उजाला
चकबंदी में अधिकारियों की मनमानी से नाराज किसानों ने शनिवार को बैठक कर विरोध जताया। इन्होंने चकबंदी में कुओं और पेड़ों की भी मालियत लगाए जाने की मांग की। किसानों ने चकबंदी कमेटी की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया ।
विज्ञापन


बैठक में  किसान नेता भारत सिंह ने कहा कि मौजा कुलपहाड़ में 1979 से चकबंदी चल रही है। चकबंदी  के दौरान खेतों में बने कुओं और पेड़ों की मालियत नहीं लगाई गई। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। आबादी के नजदीक जमीन की कीमतें बढ़ चुकी हैं। आबादी क्षेत्र की मालियत भी उसी हिसाब से लगाई जानी चाहिए। ऐसा न होने से काश्तकारों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


चकबंदी कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि एक किसान के आठ चक बन गए हैं। काश्तकारों के चक एक स्थान पर बनाए जाएं। इससे उन्हें चकबंदी का सही लाभ मिल सके। चकबंदी विभाग के अधिकारी नियमों के विपरीत कार्य कर रहे हैं। मेन रोड पर सहखातेदारों के समान चक बनाने के आदेश थे। उच्चाधिकारियों ने दो प्रतिशत कटौती के लिए कहा था। कर्मचारियों ने चार प्रतिशत कटौती काट ली। गूल की मालियत न लगाने से हजारों एकड़ भूमि असिंचित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां राधेलाल यादव, अशोक अग्रवाल, पंचम सिंह, जाहर सिंह, माहराज सिंह, रमेश ,मोहनलाल, भागीरथ सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed