फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cold winds increased the chill, people shivered

Mahoba News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, कांपे लोग

Fri, 22 Dec 2023 05:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Cold winds increased the chill, people shivered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुंदेलखंड की पठारी धरती पर ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सर्दी के चलते लोगों को खासी दिक्कत हुई। ठंड से बचाव के लिए तमाम स्थानों पर लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।

गुरुवार की शाम से ही सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया। इसके साथ ही गलन के चलते लोगों को ठंड का कुछ ज्यादा ही अहसास हुआ। वहीं शुक्रवार की सुबह से ही हाड़कंपाऊ ठंड लोगों की परेशानी का सबब बन गई। कोहरे की हल्की चादर भी छाई रही। जिससे वाहन सवारों को आवाजाही में दिक्कत हुईं। दिन चढ़ने के साथ लोगों को सर्दी का सितम कुछ कम लगा लेकिन इस दौरान कुछ समय के लिए ही सूरज के दर्शन हुए। अधिकांश समय आसमान में बादलों की आवाजाही होती रही। शाम पांच के बाद सर्दी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया।
विज्ञापन




ठंड से बचाव के लिए तमाम स्थानों पर लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हुए। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आर्द्रता 55 फीसदी रही। वहीं हवाओं की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा आंकी गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक एसपी सोनकर का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में पड़ रही ठंड का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सर्द हवाएं चल रही हैं। आगे ठंड और जोर पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed