{"_id":"5ffb31078ebc3e2f2741e88e","slug":"cm-mahoba-news-knp6051497186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांगपत्र सौंपते सदर विधायक
- फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर को अलग विकासखंड का दर्जा खारिज किए जाने के बाद क्षेत्रवासियों की मांग पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में भेंट की। उन्होंने श्रीनगर को अलग विकासखंड व नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग की। इसके बाद से क्षेत्रवासियों की उम्मीद जगी है। उधर, सदर विधायक ने सीएम से गोरखगिरि पर्वत पर भव्य मंदिर, ध्यान योग केंद्र व संजीवनी वाटिका का निर्माण कराने की भी मांग की।
वर्ष 1995 में महोबा जिला बनने के बाद श्रीनगर को अलग विकासखंड का दर्जा दिए जाने की मांग शुरू हो गई थी। इसको अमली जामा पहनाने के लिए सपाइयों ने वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के महोबा आगमन पर मांग की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा भी कर दी थी। वर्ष 2016 में राज्यपाल द्वारा अलग विकासखंड बनाए जाने के लिए गजट जारी किया गया था पर प्रदेश में सत्ता बदलते ही अलग विकासखंड का दर्जा खारिज कर दिया गया।
श्रीनगर क्षेत्र के लोगों ने सदर विधायक से श्रीनगर को विकासखंड व नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने की मांग की। भाजपा के सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने सीएम को मांगपत्र सौंपा। बताया कि क्षेत्रफल व जनसंख्या का घनत्व अधिक होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। श्रीनगर की 25 हजार आबादी के बीच थाना, राजकीय इंटर कॉलेज, कई जूनियर विद्यालय व प्राईवेट कॉलेज है।