{"_id":"6581de8f82d3e483a00133eb","slug":"class-9th-student-missing-from-school-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-3565-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: विद्यालय गया कक्षा नौवीं का छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: विद्यालय गया कक्षा नौवीं का छात्र लापता
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ स्थित विद्यालय पढ़ने गया छात्र लापता हो गया। मुढ़ारी गांव निवासी घासीराम कुशवाहा का 14 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र क्रिश्चियन स्कूल कुलपहाड़ में कक्षा नौ का छात्र था। सोमवार को वह प्रतिदिन की तरह विद्यालय गया था। दोपहर दो बजे छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन 24 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। तब पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी लाखन सिंह का कहना है कि छात्र की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। मोबाइल के आधार पर लोकेशन भी देखी जा रही है। (संवाद)
-- -- -- -- -- -
युवती समेत तीन ने खाया जहर, भर्ती
महोबा। जिले में युवती समेत तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। कोतवाली कुलपहाड़ के रगौली निवासी हुसैन (22) सोमवार की रात घर पर था। तभी किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात परिजनों को बताई। तब परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह बिच्छू पहाड़िया निवासी पूजा (26) और बड़ीहाट निवासी कुमकुम (20) ने घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)
-- -- -- -- -- -
ट्रैक्टर समेत तीन वाहन चोरी
महोबा/पनवाड़ी। अलग-अलग स्थानों से चाेरों ने ट्रैक्टर समेत तीन वाहन चोरी कर लिए। शहर के माथुरनपुरा निवासी पप्पू का ट्रैक्टर कल्टीवेटर समेत रहमान की बगिया में खड़ा था। तभी रात को ट्रैक्टर चोरी हो गया। खोजबीन के बाद भी वाहन नहीं मिला। वहीं समदनगर निवासी अखिलेश की बाइक घर के बाहर खड़ी थी। जिसे चोर ले गए। पनवाड़ी संवाद के अनुसार कस्बे के महोबा मार्ग निवासी जहूर मंसूरी का ई-रिक्शा दरवाजे पर खड़ा था। तभी चोरों ने मकान की बाहर से कुंडी लगा दी और ई-रिक्शा चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई और ई-रिक्शा बरामद कराए जाने की मांग की है। (संवाद)