फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Civil registry has not been wandering

रजिस्ट्री न होने से भटक रहे नागरिक

Tue, 12 May 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Tue, 12 May 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Civil registry has not been wandering
 डाकघर अधिकारियाें की उदासीनता के चलते एक माह से डाकघर का प्रिंटर खराब होने से एक माह से रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। जिससे लोगों को मजबूरन रजिस्ट्री के लिए 25 किलोमीटर महोबा व  बेलाताल जाना पड़ रहा है। इससे  पैसा और समय दोनों की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि डाकघर कुलपहाड़ का प्रिंटर अप्रैल में खराब हो गया था। प्रिंटर खराब होने से स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री  की रसीद नहीं निकल पा रही हैं। जिससे रजिस्ट्री करने आने वाले लोगों को निराश होकर बैरंग लौटना पड़ता है। इससे बेरोजगारों में विभाग के प्रति आक्रोश हैै। वहीं मजबूरन लोगों को महोबा या बेलाताल जाना पड़ता है। कुलपहाड़ निवासी शिवकुमार, हरिशंकर, राजाराम, इरफान अहमद, चिंतामणि ने बताया कि बताया कि नौकरियाें के लिए आवेदन करने के लिए डाकघर से रजिस्ट्री की जाती है। लेकिन प्रिंटर खराब होने से रजिस्ट्री का काम ठप है। उप डाकपाल कुलपहाड़ का कहना है कि प्रिंटर खराब होने के बावत उच्चाधिकारियाें को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed