{"_id":"60f9a4ed8ebc3e79ad31fb45","slug":"civic-plantation-mahoba-news-mahoba-news-knp641630384","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर मजिस्ट्रेेट की निगरानी में आज लगेंगे 20 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर मजिस्ट्रेेट की निगरानी में आज लगेंगे 20 लाख पौधे
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। वृहद पौधरोपण अभियान के तहत शुक्रवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं के व्यक्तिगत लाभार्थियों, किसानों द्वारा खेत की मेड़ पर एक साथ पौधरोपण किया जाएगा। 110 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में जिले भर में लगभग 20 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
गुरुवार को डीएम सत्येंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ आयोजित बैठक में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से औसतन 80 लाभार्थियों, किसानों को चिह्नित किया है। प्रत्येक को 100-100 पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस प्रकार प्रति ग्राम पंचायत में 8000 तथा पूरे जिले में लगभग 20 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। सभी एफआरओ को ग्राम पंचायतों में 8000 के हिसाब से पौधे उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। बताया कि प्रत्येक किसान को 40 शीशम, 40 सागौन तथा 20 फलदार पौधे दिए जाएंगे।
कहा कि पौधा वितरण सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में किया जाएगा।
बैठक में सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, डीएफओ संजय कुमार मल्ल, डीडीओ आरएस गौतम, डीसी एनआरएलएम सत्यराम यादव, पीडी डीएन पांडेय, एफआरओ महोबा आर के यादव, डीआईओ सतीश यादव सहित सभी 110 सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।