{"_id":"63d42598cb35582dd43f9248","slug":"civic-mahoba-news-knp740812150-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: उद्योगों में 1,760 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: उद्योगों में 1,760 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव
विज्ञापन
इंवेस्टर्स समिट में बोलते डीएम मनोज कुमार।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। छतरपुर रोड स्थित कम्युनिटी हॉल में शुक्रवार को आयोजित इंवेस्टर्स समिट में जिले के व्यापारियों ने जनपद ही विभिन्न उद्योगों में निवेश किया। 65 व्यापारियों ने 750 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 1,760 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव रखे। पर्यटन, कृषि व उद्योग की स्थापना से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ गई है।
सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित समिट में उद्यमियों और व्यापारियों को उद्योग स्थापित करने, निवेश की संभावनाओं के विषय की जानकारी दी गई। व्यापारी रामजी गुप्ता व बल्लू पुरवार ने दो-दो करोड़ की लागत से मूंगफली प्लांट लगाने का प्रस्ताव रखा। व्यापारी मनोज अग्रवाल ने तीन करोड़ से दूध डेयरी और सुनील साहू ने दो करोड़ से आरओ प्लांट का प्रस्ताव रखा। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने चरखारी में होटल हेरिटेज के लिए 50 करोड़ के निवेश की बात रखी।
मंडलायुक्त आरपी सिंह ने व्यापारियों से उद्योग स्थापना के लिए अधिक से अधिक निवेश करने और सरकार से मिलने वाली सहूूलियतों की जानकारी दी। उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज ने बताया कि जिले में 750 करोड़ का लक्ष्य मिला है। जिसके सापेक्ष 1,760 करोड़ रुपये के प्रस्ताव हुए हैं। इससे जिले में तीन से चार हजार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। सांसद ने कहा कि उद्यमियों और व्यापारी पर्यटन को लेकर अधिक से अधिक निवेश करें। डीएम मनोज कुमार ने व्यापारियों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कहा कि किसी तरह की कोई दिक्कत होने पर तत्काल संपर्क करें। समय से समस्या का समाधान होगा। इस मौके पर डीआईजी विपिन मिश्रा, एसपी सुधा सिंह, एडीएम रामप्रकाश, सीडीओ चित्रसेन सिंह मौजूद रहे।