{"_id":"63c0497b5da00503fe6f6927","slug":"civic-mahoba-news-knp738499637","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सात दिन से छह मोहल्लों में पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सात दिन से छह मोहल्लों में पानी नहीं
विज्ञापन
कस्बे में हैंडपंप से पानी भरते लोग।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर में नलकूप के तीन मोटर फुंकने से छह मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति सात दिन से ठप है। लोग हैंडपंपों व कुओं से पानी लाकर प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। शिकायत पर भी मोटरें ठीक न कराए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
11 हजार की आबादी वाले कस्बे में पेयजल आपूर्ति अक्सर ठप रहने से ग्रामीण पानी को परेशान रहते है। ट्यूबवेल में लगी पांच मोटरों में से तीन मोटर 18 दिसंबर को खराब हो गईं थीं। इन्हें दस दिन बाद दुरुस्त कराया गया था। मोटर सही होने के बाद एक सप्ताह भी सही तरीके से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इसके बाद तीन मोटर फिर खराब हो गई। इससे सात दिन से कुरियाना, नौनिया, जटेरा, श्रीराम मोहल्ला, अनुसूचित जाति बस्ती समेत छह मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
निर्दोष, राजू, सोनू, चतुर्भुज का कहना है कि जल निगम के अधिकारियों को कई बार समस्या बताई गई, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। दूर-दराज के हैंडपंपों और कुओं से पानी लाकर प्यास बुझाई जा रही है। जल निगम के सहायक अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि पंप ऑपरेटरों की कमी के कारण दिक्कत आ रही है। खराब मोटरों को जल्द दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।