फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

Mahoba News: छुट्टा पशुओं के हमले में छह लोग घायल

Thu, 12 Jan 2023 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
civic
पनवाड़ी (महोबा)। मुख्य बाजार और बस स्टैंड में अन्ना मवेशियों के आतंक से लोग परेशान हैं। 24 घंटे के अंदर अन्ना मवेशियों के हमले से छह लोग घायल हो गए। व्यापारियों ने इसकी शिकायत एसडीएम कुलपहाड़ से करते हुए मवेशियों की व्यवस्था कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्य बाजार व बस स्टैंड में दो दर्जन से अधिक अन्ना मवेशियों के झुंड घूम रहे हैं। सब्जी व अन्य सामान की खरीदारी करने पहुंचने वाले लोगों पर मवेशी हमला बोल रहे हैं। हाथ में लिए पॉलिथीन और थैला छीनकर सड़क में बिखराने की घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार की देर शाम व बुधवार को मुख्य बाजार में अन्ना मवेशियों ने परमेश्वरीदयाल, राजू, कुंज बिहारी, सुंदर, आहिल और रामसेवक पर हमलाकर घायल कर दिया। दस दिन से अंदर एक दर्जन लोग अन्ना मवेशियों के हमले से घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

व्यापारी रामलखन सोनी, दीपक, मनोज आदि का कहना है कि अन्ना मवेशियों के आतंक से हमेशा बड़ी घटना का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। जिसका खामियाजा बाजार आने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed