फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

Mahoba News: ग्रामीणों ने बनाई गोशाला, चारे का भी इंतजाम

Sat, 07 Jan 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
civic
मौजा गहरा में अस्थायी गोशाला में संरक्षित किए गए मवेशी। - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। छह गांवों के किसानों ने खाली जमीन पर न अस्थायी गोशाला बनाई है। चंदे से पशुओं के चारे का इंतजाम कर रहे हैं।
विज्ञापन

मौजा गहरा में अस्थायी गोशाला बनाकर चारों ओर तारबाड़ी की गई है। गोशाला में गहरा, बघारी, धरौन, उटियां, सिचौरा, लिलवाही, परसाहा व छानीकलां में अन्ना घूम रहे मवेशियों को संरक्षित किया गया है। आपसी सहयोग से किसान भूसा-चारे की व्यवस्था कर रहे हैं। उधर खंड विकास अधिकारी कबरई राहुल पांडेय का कहना है कि अस्थायी गोशाला क्षेत्रीय किसानों के सहयोग से संचालित की जा रही है। संरक्षित किए गए गोवंशों के भूसे-चारे के लिए सात ग्राम पंचायतों से पांच-पांच हजार रुपये दिलाए गए हैं। शीघ्र ही इस गोशाला के मवेशियों को गांवों की गोशालाओं में भेज दिया जाएगा।

लिलवाही के किसान चेता पाल बताते हैं कि अन्ना मवेशियों से फसल नहीं बच पा रही थी। इससे परेशान होकर आपसी सहयोग से अस्थायी गोशाला का संचालन कर रहे हैं। गहरा निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि गांव में संचालित गोशाला के मवेशियों को रात में छोड़ दिया जाता है, जो फसल नष्ट करते हैं। इसलिए सभी की सहमति पर अस्थायी गोशाला बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed