फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

Mahoba News: पांच दिन से समितियों पर लटका ताला

Wed, 28 Dec 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
civic
साधन सहकारी समिति अजनर में लटकता ताला। - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर/अजनर। पांच दिन से सहकारी समितियों में ताले लटक रहे हैं। खाद के लिए चक्कर लगा रहे किसान प्रतिदिन मायूस होकर लौट रहे हैं। इससे किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन

श्रीनगर क्षेत्र में चार सहकारी समितियों व एक किसान संघ है। पांच दिन से सभी समितियों में यूरिया नहीं आई है। इससे समितियों में ताले लटक रहे हैं और किसान चक्कर लगाने को मजबूर हैं। किसान भरत राजपूत, अमर सिंह, वृंदावन, संतोष कुमार, प्रहलाद का कहना है कि यूरिया खाद न मिलने से उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। दो दिन पहले जिले में 2,600 मीट्रिक टन यूरिया आई थी, लेकिन समितियों में खाद न पहुंचने से किसान परेशान हैं। सहायक विकास अधिकारी शिवगोपाल सिंह का कहना है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद है। डिमांड चेक मिलते ही खाद भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

अजनर संवाद के अनुसार साधन सहकारी समिति अजनर में खाद न होने से ताला बंद देख किसान बैरंग लौट रहे हैं। मंगलवार को इफको जंक्शन केंद्र में 450 बोरी खाद आई थी। खेतों में यूरिया खाद का छिड़काव न होने से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा श्रीनगर निवासी किसान चेतराम गुप्ता का कहना है कि उनके पास 10 बीघा भूमि है। एक पखवाड़े से यूरिया के लिए चक्कर लगा रहे हैं। पहले समितियों में भीड़ अधिक रही और अब ताला लटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed