फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

सतारी को मिलेगा जलवायु मित्र अवॉर्ड

Sat, 04 Jun 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
civic
ग्राम प्रधान संदीप पांडेय। - फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़ (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर की ग्राम पंचायत सतारी का जलवायु मित्र ग्राम पंचायत प्रतियोगिता 2022 में चयन किया गया है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 27 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। महोबा जिले से एकमात्र सतारी ग्राम पंचायत को चुना गया है। ग्राम प्रधान संदीप पांडेय व ग्राम पंचायत सचिव मिथलेश कुमार यादव को पर्यावरण दिवस पर रविावार को लखनऊ में स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को भाग लेने का मौका दिया गया। प्रदेश से 27 ग्राम पंचायतों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। इसमें जिले की ग्राम पंचायत सतारी शामिल है। पर्यावरण निदेशालय के निदेशक आशीष तिवारी ने ग्राम प्रधान को पत्र भेजा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के मरकरी हॉल में कॉन्फ्रेंस ऑफ पंचायत का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सतारी में युवा प्रधान अधिवक्ता संदीप पांडेय के कमान संभालने के बाद पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार काम किया गया। उन्होंने गांव में पॉलिथीन का उपयोग बंद करने के लिए मुहिम चलाई और इसके लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर व्हाट्सएप ग्रुप में गांव की महिलाओं व युवाओं को जोड़ा। मुहिम का ऐसा असर हुआ कि गांव के लोग बाजार जाने से पहले घर से थैला लेकर निकलने लगे। ऐसी महिलाओं को सार्वजनिक कार्यक्रम में माला पहनाकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने घर से बाहर निकलकर अपनी गलियों को साफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed