फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नाम बदलने के प्रस्ताव से बुंदेले नाराज

Sat, 28 May 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
civic
महोबा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन का नाम बदलकर पीतांबरा एक्सप्रेस के प्रस्ताव से बुंदेले नाराज हैं। बुंदेली समाज ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर ट्रेन का नाम न बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि एक तरफ सरकार बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को अतिशीघ्र पूरा कर बुंदेलखंड को बड़ी सौगात देने में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर भिंड की भाजपा सांसद संध्या राय पांच दशक से बुंदेलखंड की पहचान बनी बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन का नाम बदल वाने का प्रयास कर रही हैं। ग्वालियर से वाराणसी तक चलने वाली इकलौती ट्रेन बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नाम बदलने के बजाय अगर भिंड सांसद दतिया की पीतांबरा माई के नाम से एक अलग ट्रेन चलाने की मांग करतीं तो उनको पूरे बुंदेलखंड का समर्थन मिलता। भोपाल से खजुराहो होकर लखनऊ जाने के लिए ट्रेन की मांग लंबे समय से बुंदेले कर रहे हैं लेकिन सांसद इसकी जगह बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नाम बदलवाकर नया विवाद खड़ा करना चाहते हैं। उन्होंने इस प्रस्ताव का विरोध जताते हुए ट्रेन का नाम न बदले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed