{"_id":"5f512c738ebc3ea3f62e4339","slug":"civic-mahoba-news-knp5805106150","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निरीक्षण में 15 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निरीक्षण में 15 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देश
विज्ञापन
सिंचाई विभाग कार्यालय में अभिलेख चेक करते डीएम
- फोटो : MAHOBA
महोबा। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने बृहस्पतिवार को फतेहपुर बजरिया स्थित सभी सिंचाई विभाग व उपायुक्त उद्योग कार्यालय का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के विभिन्न प्रखंडों में 15 से अधिक तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीएम ने एक्सईएन एके सिंह को सभी अनुपस्थिति कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
अनलाक 4 के दौरान विभागों की कार्य प्रणाली का जायजा लेने को लेकर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने परिसर में खड़ी पुरानी कंडम गाड़ियों को देखा। निर्देश दिए कि सभी कंडम वाहनों की नीलामी कराई जाए। परिसर में साफ सफाई को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
कहा कि ड्यूटी के दौरान सभी कर्मचारी और अधिकारी मास्क लगाएं व शारीरिक दूरी का पालन करें। इसके बाद डीएम ने उपायुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद खामियां ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग विमल द्विवेदी को निर्देश दिए कि विभागीय रोजगार परक योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया जाए।