फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   City trapped in jam jam

जाम के झाम में फंसा शहर

Thu, 16 Mar 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 16 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
City trapped in jam jam
शहर के मुख्य मार्ग पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला प्रशासन की उदासीनता के चलते शहर के मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण किए जाने से शहर का मुख्य मार्ग संकरा हो गया है। इससे एक साथ दोनों तरफ से दो तीन वाहनों की आ जाने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ता है। बावजूद इसके प्रशासन खामोशी अख्तियार किए है।
विज्ञापन



पीपीएन चौराहा से लेकर मिशल चौराहा तक करीब तीन किमी लंबा शहर के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान लगाया जाता है। इससे रोड काफी संकरा हो गया है। दुकानों के बाहर सामान लगाने से जाम की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


आए दिन जाम लगने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी दुकानदार दुकानों के बाहर सामान रखने से बाज नहीं आ रहे है। गुरुवार को दिन में करीब 11:30 बजे आमने सामने से दो तीन वाहन आ जाने से मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस की मशक्त के बाद वाहनों को एक तरफ कराया गया इसके बाद जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला प्रशासन शहर के मुख्य मार्ग पर नाले के ऊपर लगने वाली दुकानों और सामान को हटाने के लिए कई बार व्यापारियों की बैठक बुला चुका है। कुछ दिन तक अमल करने के बाद दुकानदार पुन: दुकानों के बाहर सामान रखना शुरू कर देते है। इससे जाम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह का कहना है कि जल्द ही अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। नालों के ऊपर किसी को अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।




महोबा शहर के माडल सिटी घोषित होने के बाद प्रशासन ने शहर की सड़कों का निमार्ण कार्य तो शुरू करा दिया। लेकिन अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई पहल नहीं की। इससे माडल सिटी होने के बाद भी अतिक्रमण, ऊबड़ खाबड़ सड़कों और बिजली समस्या से लोग जूझ रहे है। माडल सिटी का लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed