फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cirque tactics shown in the well-known wrestlers

दंगल में नामी गिरामी पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

Wed, 28 Dec 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 28 Dec 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Cirque tactics shown in the well-known wrestlers
दंगल में दांवपेंच दिखाते पहलवान - फोटो : अमर उजाला
कस्बा खन्ना के प्रसिद्ध गिलिंदा बाबा मंदिर में बुधवार को एक दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दूर दराज से आए नामी गिरामी पहलवानों ने दांव पेंच दिखाए। कन्नौज के धर्मेंद्र ने बाराबंकी के अर्जुन ने चित कर कुश्ती जीत ली। दंगल देखने के  लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। 
विज्ञापन


गिलिंदा बाबा मंदिर में दंगल का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि शिवशंकर सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। पहली कुश्ती गोरखपुर के विनोद और बिहार के मनोहर के बीच हुई। पांच मिनट तक चली कुश्ती में विनेाद ने जीत दर्ज की। कर्वी के राजू ने नरैनी के मनोहर को धूल चटाई। कबरई के प्रमोद ने पंजाब के अनुज को हराकर कुश्ती जीती।

विज्ञापन

 

कन्नौज के हिम्मत ने सतना के महेश को चित कर कुश्ती जीत ली। दंगल में बांदा के अमित ने चित्रकूट के सुंदर को हराया। कैथी के छोटू और बनारस के सिकंदर के बीच हुई कांटे की टक्कर में दोनों पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांवपेंच दिखाए। दिल्ली के मोहित ने बिहार के अरविंद को हराकर कुश्ती जीती। महिला पहलवानों के बीच हुई कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। बनारस की महिला पहलवान सत्ता ने बिहार की सोनम को हराकर जीत दर्ज की। मेला समिति के अध्यक्ष उदयभान सिंह ने विजेता पहलवानों को शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed