{"_id":"65842d76c980bf3476097a84","slug":"church-decorated-for-christmas-day-programs-will-be-full-of-fun-mahoba-news-c-12-1-knp1080-516577-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: क्रिसमस-डे को लेकर सजा चर्च, कार्यक्रमों की रहेगी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: क्रिसमस-डे को लेकर सजा चर्च, कार्यक्रमों की रहेगी धूम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। प्रभु यीशु के जन्म के पर्व क्रिसमस-डे को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मिशन कंपाउंड व चर्च में एक सप्ताह तक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। वहीं समाज के लोग प्रभु यीशु के स्वागत को लेकर घरों को आकर्षक ढंग से सजा रहे हैं। राठ चुंगी व सेंट जोसफ स्कूल के चर्च को भी बिजली की आकर्षक झालरों से सजाया गया है।
शहर के राठ चुंगी स्थित चर्च में क्रिसमस-डे पर्व को लेकर एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। समाज के बच्चे कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों को लेकर रिहर्सल में जुटे हैं। गुरुवार की शाम कैरल गीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें समाज के लोगों के घरों में प्रभु यीशु के जन्म के उपलक्ष्य में जाकर गीत गाकर उत्सव मनाया गया। पास्टर लाबान मसीह ने बताया कि कार्यक्रमों में मुंबई से आए सिमोन, लिया व राहेल अपने गीतों के माध्यम से लोगों को आकर्षित करेंगे।
साथ ही खुशियों में शामिल होंगे। 22 व 23 दिसंबर को मिशन कंपाउंड में समाज के लोग घर-घर जाकर गीत-संगीत के माध्यम से खुशी मनाएंगे। 24 दिसंबर को चर्च में क्रिसमस-ट्र्री प्रोग्राम शाम पांच बजे से शुरू होगा। जिसमें चर्च की तरफ से समाज के लोगों को उपहार भेंट करेंगे। 25 दिसंबर को प्रभु यीशु के जन्म दिन पर चर्च में पूरे दिन कार्यक्रमों का आयोजन चलेगा। सर्वधर्म सभा में समाज के लोग, समाजसेवी व अन्य लोग शामिल होकर पर्व की खुशियां मनाएंगे। इस दौरान बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।